गला रेत कर अज्ञात महिला की हत्या, जंगल में मिला शव, चल रही जांच पड़ताल

Rate this post
गिरिडीह जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दस मील के जंगल में एक अज्ञात महिला का शव मिला है। महिला का शव देखकर ऐसा लग रहा है कि गला रेतकर उसकी हत्या की गई है। 
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। एसडीपीओ सदर अनिल सिंह और थाना प्रभारी विनय राम के नेतृत्व में जांच जारी है। देर शाम शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
मंगलवार की शाम गाय चराने जा रही महिला जब जंगल में मवेशियों को लेने गई तो उसकी नजर शव पर पड़ी। महिला ने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान नगर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी ने भीड़ को देख रुक कर पूछताछ की। शव की खबर सुनकर उन्होंने मुफस्सिल थाना प्रभारी विनय राम को सूचना दी। समाचार लिखे जाने तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।  
महिला की उम्र 30 साल है। महिला के एक पैर में चप्पल है। शव के पास चाकू का ढक्कन मिला है।  आशंका जताई जा रही है कि जंगल में ही महिला की हत्या की गई है। हालांकि पुलिस अभी इसकी जांच कर रही है।  इधर, मुफस्सिल थाना प्रभारी विनय कुमार राम ने बताया कि अज्ञात महिला का शव मिला है। महिला के गले पर भी गला घोंटने के निशान हैं। गला कट जाता है।  शव की शिनाख्त के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Comment