गिरिडीह: लाठी चार्ज से भड़के हुए आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूका सीएम का पुतला, जताया अपना गुस्सा।

Rate this post
गिरिडीह के अन्य अन्य जगहों से आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला को जलाया एवम विरोध का किया प्रदर्शन। 
गिरिडीह : विधानसभा में लाठी चार्ज से भड़के आजसू पार्टी के कार्यकर्ता, पूरे जिले भर में किया विरोध प्रदर्शन एवम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला भी फूंका।  आजसू समर्थकों ने जिला मुख्यालय स्थित टावर चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका।  इस मौके पर पार्टी के नगर महासचिव मयूर विश्वकर्मा, प्रखंड अध्यक्ष दीपक पांडेय, कार्यकारी नगर अध्यक्ष राजेश पंडित, विक्रमा, अमित यादव, वीरेंद्र राम, भोला राणा, मोहित यादव, विशाल शर्मा, संजीत तर्वे, विशाल यादव, बेंगाबाद प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र.  वर्मा, केदार हाजरा, अनिल यादव उपस्थित थे।
जमुआ : आजसू पार्टी की ओर से जमुआ बाजार का दौरा कर चौक पर हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया.  कार्यक्रम का आयोजन जिला कार्यकारी अध्यक्ष शंकर यादव के नेतृत्व में किया गया.  संचालन अजय द्विवेदी ने किया।  दौलत मंडल, रामेश्वर यादव, सुरेश राम, लालजीत राम, सरजू राम, मुस्लिम अंसारी, कयूम अंसारी, खुशी दास, इदरीस अंसारी, सुखदेव राम, अमृत राम, अनिल यादव, विवेक सिन्हा, नंदकिशोर पांडे, लक्ष्मी देवी, रिकू देवी, मीना देवी  , रेखा देवी, शोभा देवी, आरती देवी, आशा देवी, गुंजन जादव, विजय वर्मा, विनोद वर्मा, बाबू अंसारी, जीतू दास, दिल मोहम्मद अंसारी, मुख्य प्रतिनिधि रोहित दास आदि उपस्थित थे।
बिरनी : आजसू पार्टी के नेताओं ने गुरुवार शाम प्रखंड कार्यालय के सामने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका.  इस दौरान मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।  कार्यक्रम का संचालन अनिल रजक ने किया।  इस अवसर पर अजय विश्वकर्मा, सुखदेव राम, राजेन्द्र यादव, योगेन्द्र गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता, बबलू दास, पीटू वर्मा, रमेश यादव, संजय दास आदि उपस्थित थे।
बगोदर : आजसू ने बगोदर में विरोध मार्च निकाला और जीटी रोड चौराहे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका.  कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन के खिलाफ नारेबाजी की।  इस अवसर पर आजसू के प्रखंड अध्यक्ष परमेश्वर महतो, सचिव कुलदीप महतो, छात्र मोर्चा के रीतलाल महतो, पप्पू महतो, मुकेश महतो, नारायण महतो, ईश्वर महतो, टेकलाल महतो, कामेश्वर महतो, घनश्याम महतो, चंदन कुमार, संजय कुमार, मंगर महतो, राजू  कुमार समेत कई लोग शामिल थे।

Leave a Comment