नव विवाहिता ने कूवे में कूद कर देदी अपनी जान, पुलिस कर रही जांच पड़ताल।

Rate this post

कर्मा पूजा मनाने मायके गई थी महिला, देर रात तक घर न पहुंचने से छानबीन में कुवे में मिला शव। पोस्टमॉर्डम की रिपोर्ट से आत्माहत्या का मामला लग रहा l


गिरिडीह: गिरिडीह जिला के बिरनी थाना क्षेत्र के पंडानाकला गांव में मंगलवार देर रात भाजू यादव की 19 वर्षीय नवविवाहित बेटी अंशु देवी ने कुएं में डूबकर आत्महत्या कर ली। पांडनकला अंशु का मायका था। घटना की सूचना पर बिरनी थाना प्रभारी बुधवार सुबह गांव पंडानाकला पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया। नवविवाहिता के शव का अंतिम संस्कार ग्रामीणों के सहयोग से ससुराल वालों ने कर दिया है। हालांकि थाने में ससुराल पक्ष ने कोई आरोप या जवाबी आरोप नहीं लगाया है। नवविवाहिता की आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।  पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: गिरिडीह के युवक ने दिखाई अपनी काबिलियत, इंस्टाग्राम में ढूंढा गड़बड़ी(Bugs), इंस्टाग्राम टीम कर रही जांचपड़ताल।

चार महीने पहले हुई थी शादी अंशु की शादी मई 2021 में इसी थाना क्षेत्र के लेवरा गांव निवासी लक्ष्मण यादव पुत्र पिंटू यादव के साथ बड़ी धूमधाम से हुई थी। मृतक अंशु कर्मा चार दिन पहले मायके में पूजा करने आई थी।  मंगलवार की शाम घर से कर्म का गीत निकला। इसके बाद देर शाम तक जब वह घर नहीं आई तो उसके माता-पिता व परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।  काफी मशक्कत के बाद घर के बगल में बने कुएं में विवाहिता का शव मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह हत्या है या आत्महत्या।

मृतका का पति मुंबई में है: मृतक का पति मुंबई में है.  देर रात मृतक के ससुराल वाले पंडानाकला पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बुधवार को ससुराल पक्ष की आपसी सहमति के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।  थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक किसी की ओर से कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। किसी पर कुछ भी आरोप नहीं लगाया गया है। यदि आवेदन प्राप्त होता है तो उसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।  आवेदन नहीं मिलने पर यूडी केस किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: ससुराल वालो ने किया दामाद की पिटाई, दामाद गुस्से की आक्रोश में जलाई अपनी बाइक, गिरफ्तार।

Leave a Comment