34 साल की सेवा के बाद अब सेवानिवृत्त हुए आईएनएस गोमती ने पराक्रम सहित कई अभियानों को अंजाम दिया था

Rate this post
नौसेना ने शनिवार को गोदावरी श्रेणी के निर्देशित मिसाइल पोत ‘आईएनएस गोमती’ को 34 साल की सेवा के बाद सेवामुक्त कर दिया।  एक अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन कैक्टस, पराक्रम और रेनबो में शामिल पोत को यहां नौसेना गोदी में सूर्यास्त के समय सेवामुक्त कर दिया गया।
अधिकारियों ने कहा था कि जहाज की विरासत को लखनऊ में गोमती नदी के तट पर बने एक खुले संग्रहालय में रखा जाएगा, जहां इसकी कई युद्ध प्रणालियों को सैन्य और युद्ध अवशेषों के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा।
इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार और भारतीय नौसेना ने MoU साइन किया है।  ‘आईएनएस गोमती’ का नाम गोमती नदी के नाम पर रखा गया था और 16 अप्रैल 1988 को तत्कालीन रक्षा मंत्री केसी पंत द्वारा मझगांव डॉक लिमिटेड, बॉम्बे में कमीशन किया गया था।

Leave a Comment